•जो रक्त को ह्रदय से दुर लेके जाती है उसे धमनी कहा जाता है।
•धमनियों की गुहा चोडी नहीं होती है इसलिए धमनियों में रक्त दाब उच्च होता है अतः धमनियाँ कटने पर रक्त शरीर से तेजी से बाहर आता है।
•धमनियों की दीवारें मोटी होती है अतः धमनियाँ खाली होने पर पिचकती नहीं है।
•धमनियाँ लाल गुलाबी रंग की होती है।
•धमनियाँ शरीर की गहराई में पाई जाती है।
•धमनियाँ पर कपाट नहीं पाए जाते हैं।
•मरणोपरांत अथवा मरने के बाद व्यक्ति का शरीर नीला पड़ जाता है क्योंकि धमनियाँ से सारा रुधिर शिराओं में आ जाता है।
•धमनियों में सामान्य शुद्ध रक्त का परिवहन होता है
(अपवाद - फुफ्फुस धमनी इसमें अशुद्ध रक्त का परिवहन होता है)
•सबसे बड़ी धमनी महाधमनी ( उदरीय महाधमनी) है।

0 टिप्पणियाँ